आओ प्रगति करें, अपना अधिकार जाने !  

मानव अधिकार
(पहले यह प्रावधान दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 154 में था।)

🔹 संज्ञेय अपराध क्या है?

ऐसा अपराध जिसमें पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है और स्वयं जांच शुरू कर सकती है। 
जैसे –चोरी , हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण आदि।

🔹 FIR कैसे दर्ज कराएं?

  1. निकटतम थाने में जाएँ

  2. घटना की पूरी जानकारी दें (तारीख, समय, स्थान, आरोपी का नाम ,पता आदि)

  3. पुलिस आपकी बात लिखेगी

  4. लिखित रिपोर्ट को पढ़ें

  5. सही होने पर हस्ताक्षर करें

  6. FIR की कॉपी निःशुल्क लें (यह आपका अधिकार है)

🔹 अगर पुलिस FIR दर्ज न करे तो?

  1. संबंधित थाना प्रभारी से लिखित शिकायत दें

  2. पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन दें (BNSS धारा 173(4))

  3. मजिस्ट्रेट के पास आवेदन कर सकते हैं (धारा 175 BNSS के तहत आदेश हेतु)

🔹 Zero FIR क्या है?

यदि अपराध किसी अन्य थाना क्षेत्र में घटित हुआ हो, और आप किसी दूसरे थाने में रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं ऐसी स्थिति में FIR जीरो में दर्ज होगा । और बाद में वह रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी जाती है। इसे Zero FIR कहते हैं।

🔹 FIR का महत्व (Exam Point – LLB के लिए)

  • आपराधिक प्रक्रिया की शुरुआत FIR से होती है

  • यह साक्ष्य का महत्वपूर्ण दस्तावेज है

  • FIR में देरी होने पर अदालत संदेह कर सकती है

  • FIR substantive evidence नहीं है, लेकिन corroborative evidence के रूप में उपयोग होती है

जमानत (Bail) का मतलब है—किसी आरोपी(अपराधी ) व्यक्ति को अदालत या पुलिस द्वारा कुछ शर्तों के साथ अस्थायी रूप से रिहा करना या छोड़ना को कहते है , ताकि वह जेल से बाहर रहते हुए अपने मुकदमे(केश ) को क़ानूनी प्रक्रिया के अनुसार सामना कर सके।

🔹 जमानत क्या है?

जमानत एक कानूनी अधिकार/सुविधा है जिसमें आरोपी को यह भरोसा देकर छोड़ा जाता है कि:

  • वह कोर्ट में तय तारीख पर उपस्थित होगा

  • पुलिस जांच (परीक्षण )और कोर्ट ट्रायल में सहयोग करेगा

🔹 जमानत के प्रकार

1. बेल योग्य (Bailable Offence)

  • ऐसे अपराध जिनमें जमानत मिलना अधिकार (Right) होता है

  • कुछ मामले ऐसे होते हैं जो पुलिस थाने में ही जमानत मिल सकती है

  • उदाहरण: साधारण मारपीट, छोटी चोरी के अपराधों में

📌 यह प्रावधान अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के अध्याय 35 में भी दिया गया है।

2. गैर-बेल योग्य या अजमानतीय अपराध (Non-Bailable Offence)

  • इसमें जमानत का अधिकार नहीं, बल्कि कोर्ट की मर्जी पर निर्भर

  • गंभीर अपराध जैसे हत्या, बलात्कार,लुट,डकैती,अपहरण आदि

  • जमानत कोर्ट ही देता है

3. अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail)

  • गिरफ्तारी से पहले ली जाती है

यदि व्यक्ति को पुलिस से डर है कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है और जेल जाना पड़ सकता है

  • सत्र न्यायालय या हाई कोर्ट से मिलती है

4. अंतरिम जमानत (Interim Bail)

  • अस्थायी जमानत, जब तक नियमित जमानत पर फैसला न हो तब तक

  • कुछ समय के लिए दी जाती है

🔹 जमानत मिलने की शर्तें

कोर्ट जमानत देते समय ये बातें देखता है:

  • अपराध की गंभीरता कितनी है

  • आरोपी का पिछला रिकॉर्ड कैसा है

आरोपी भाग सकता है या नहीं जमानत (Bail) का मतलब है—किसी आरोपी व्यक्ति को अदालत या पुलिस द्वारा कुछ शर्तों के साथ अस्थायी रूप से रिहा करना, ताकि वह बाहर रहते हुए अपने मुकदमे का न्यालय में सामना कर सके।

🔹 जमानत के प्रकार-

1. बेल योग्य (Bailable Offence)

  • ऐसे अपराध जिनमें जमानत मिलना अधिकार (Right) होता है

  • पुलिस थाने में ही जमानत मिल सकती है

  • उदाहरण: साधारण मारपीट, छोटी चोरी

  • 📌 यह प्रावधान अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 में भी दिया गया

  • सबूतों से छेड़छाड़ की संभावना

🔹 जमानत बॉन्ड (Bail Bond)

  • आरोपी को एक निश्चित राशि का बॉन्ड/जमानत राशि जमा करनी होती है

  • कभी-कभी जमानती (surety) भी देना होता है

🔹 जमानत रद्द कब होती है?

  • कोर्ट में उपस्थित न होने पर

  • शर्तों का उल्लंघन करने पर

  • गवाहों को प्रभावित करने पर